spot_img
spot_img

माउंट कार्मल स्कूल में मना वार्षिक महोत्सव, कई यादगार लम्हें संजोये लौटे बच्चे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के माउंट कार्मल स्कूल में वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव में स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी और अपने हुनर के दम पर कई यादगार लम्हें छोड़ खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रम से महोत्सव की शुरूआत हुई। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से आर्चबिशप ऑफ रांची डॉ विसेंट मौजूद थे। डॉ विसेंट बच्चों को अनुशासन के महत्व का पाठ पढ़ा गये। जीवन में अनुशासन का होना कितना जरूरी, इसपर जोर दे गये। उन्होंने स्कूली बच्चों की  हौंसला अफजाई की। मौके पर फादर मैथ्यू भी मौजूद थे। उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया।

समारोह में मौजूद ओरमांझी के BDO ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। उप प्रमुख रिजवान अंसारी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। महोत्सव के अवसर पर फूड्स स्टॉल लगाये गये। स्कूल पहुंचे बच्चों के गार्जियन ने भी इसका भरपूर आनंद उठाया। बच्चों के लिए अलग अलग तरह की खेल प्रतियोगिता हुई। विद्यालय द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। समारोह में  फादर दीपक व फादर मैथ्यू ने धन्यवाद दिया। स्कूल की प्रिसिंपल सिस्टर ब्रिजिट ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये उनका मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में निश्चल परिहार, अरुण कुमार, सत्येंद्र कुमार, पूजा कुमारी, अशोक कुमार, असद शिव शंकर दत्त, अभिलाषा कुजूर और विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...