Ranchi : झारखंड आज शोक में डूबा है… शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे। अपोलो अस्पताल, दिल्ली से आई खबर ने पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया। सुबह-सुबह सरकार ने आदेश जारी किया। आज, 16 अगस्त को पूरा राज्य राजकीय शोक में रहेगा।
झंडे आधे झुकेंगे… सरकारी भवनों की खामोशी इस दुख को बयान करेगी। कोई उत्सव नहीं होगा, कोई सरकारी समारोह नहीं। मानो पूरा झारखंड कह रहा हो—“हमारे बीच से एक सच्चा सेवक चला गया।”








