kohramlive desk : कोरोना का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की तादाद हर रोज लाखों में बढ़ रही है। मौत के आकड़े थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच दक्षिण से पूर्वोत्तर तक, राज्य लॉकडाउन लागू करने लगे हैं। अब मिजोरम और तमिलनाडु की सरकार ने भी राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है।
Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline
चीफ सेक्रेटरी ने आदेश जारी किया है
मिजोरम के चीफ सेक्रेटरी ललनुनमाविया चुआउंगो ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। चुआउंगो, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन भी हैं। चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों के मूवमेंट और अन्य गतिविधियों को नियंत्रित करने, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।
आदेश में कहा है कि 10 मई को सुबह 4 बजे से 17 मई की सुबह 4 बजे तक, सात दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान इंटर स्टेट बॉर्डर खुले रहेंगे। राज्य के लोग या विजिटर्स को एंट्री प्वाइंट से कोरोना निगेटिव रहने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। मिजोरम आने वालों को 10 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा।
- मिजोरम सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, होम, डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रिहैबिलिटेशन, फाइनेंस, इंफार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन, सिविल एविएशन, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशंस के दफ्तर को छोड़कर राज्य और केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
- सरकार की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, पिकनिक स्पॉट, थिएटर, जिम्नेजियम, कम्युनिटी हॉल और रेस्टोरेंट्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स और अन्य दुकानें बंद रहेंगी।
- किसी तरह की भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Read More :झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्युंजय श्रीवास्तव और अतुल वर्मा का निधन
14 दिन का लॉकडाउन तमिलनाडु में
तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक, 14 दिन के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि-
- दोपहर 12 बजे तक प्रोविजनल स्टोर के साथ ही सब्जी, मीट और मछली की दुकानें खोलने की इजाजत होगी।
- सरकार की शराब की दुकानें भी लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगी।
- रेस्टोरेंट्स से टेक अवे सेवा जारी रहेगी. आवश्यक सेवाओं को छूट होगी. इसके अलावा अन्य घर से काम कर सकते हैं।
- तमिलनाडु में लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल-डीजल की दुकानें खुली रहेंगी।
- लॉकडाउन को देखते हुए शनिवार और रविवार को सभी दुकानें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।
Read More :एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात…




