UP : मकर संक्रांति की दस्तक के साथ ही आस्था, अवकाश और मौसम, तीनों ने मिलकर माहौल खास बना दिया है। पर्व की पावन बेला पर प्रशासन ने मंडल के सभी जिलों में 14 और 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे जुड़ा आदेश गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा ने जारी कर दिया है। अवकाश के चलते दोनों दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इधर, गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दो दिनों तक मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और जयकारों से गूंजेगा। प्रदेश में घना कोहरा और सर्द हवा बच्चों की मुश्किल बढ़ा रही है। इसी को देखते हुये कक्षा 12 तक के अधिकांश स्कूल शनिवार तक बंद रखे गये हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार से विद्यालय खुलेंगे।
मकर संक्रांति पर छुट्टी का ऐलान…
Date:

स्कूल की प्रिंसिपल चाकू-चापड़ लेकर बोली ‘मा’रूंगी नहीं का’ट डालूंगी’… वीडियो वायरल
UP : यूपी के कौशांबी के एक सरकारी प्राथमिक...
CM ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बोले रांची की तर्ज पर हर प्रमंडल में हो ये काम
Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कृषि,...







