spot_img
spot_img

शिक्षा मंत्री का ऐलान, बिहार में सातवें चरण की शिक्षक भर्ती अगले महीने होगी शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया अगले महीने यानी सितंबर 2022 से शुरू हो जाएगी। शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि छठे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया इस महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद सातवें चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मौजूदा चरण खत्म होने के बाद सभी जिलों से स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों की सूची मंगाई जाएगी। रिक्त पदों के आधार पर शिक्षक भर्ती की जाएगी।

बता दें कि राज्य में माध्यमिक औ उच्च माध्यमिक शिक्षकों की छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया इसी महीने पूरी होनी है। इस चरण में 37 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र वितरित होने के बाद जितने पद खाली रहेंगे, उसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही छठे चरण की प्रक्रिया के दौरान रिक्त हुए पदों की सूचना भी इकट्ठा की जाएगी। इन सूचनाओं का आधार पर अगले महीने से सातवें चरण की शिक्षक बहाली शुरू होगी

बता दें कि सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड हो सकती है। यानी कि अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से पूर्व में इस बारे में जानकारी दी गई थी।

बिहार में शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसी कोई स्थिति नहीं है। पिछले सत्र में 42 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। आगे भी हम लोग प्रयासरत हैं। छठे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सातवें चरण में भी देर नहीं की जाएगी। जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें यह चीज समझना चाहिए। सरकार के ईमानदार प्रयास को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा शिक्षक बहाली का मामला कोर्ट में रुका था। सरकार और विभाग की ओर से प्रयास करके बहाली का काम शुरू किया गया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अभी लाखों शिक्षकों की नियुक्तियां होनी हैं, लेकिन प्रक्रिया के तहत ही काम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :एक नजर में देखें हटाए गए सरकारी वकीलों की लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…

इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…

इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्‍टमर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...