spot_img

गुस्साई महिलायें बोलीं, पैसा कौवा लेकर उड़ जायेगा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) :”हमलोगों को जमीन से मतलब है, पैसा से कोई मतलब नहीं है। जमीन रहेगा तो रोज खेती-बारी कर पेट भर लेंगे, पैसा तीन महीने में कौवा लेकर उड़ जायेगा। पैसा रहेगा तो जान भी कोई मार सकता है, जमीन रहेगा तो कोई नहीं मारेगा, जमीन जिंदगी भर रहेगा, पैसा नहीं रहेगा। हमलोग का बचवा लोग भूखे मर जायेगा, चाहे जो हो जाये, किसी भी हालत में कंपनी को जमीन नहीं देंगे।” यह कहना है बड़कागांव में कई गांवों से जुटी महिलाओं का। ग्रामीणों के जोरदार विरोध के चलते बड़कागांव में NTPC बादाम कोल ब्लॉक के लिये अंबाजीत मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित जनसुनवाई रद्द हो गयी। इसके लिये ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार को हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन दिया। आज दिन के 10 बजे से ही गोंदलपुरा बाबूपारा, रावतपारा, गाली, बालोदर ,हाहे, बादम ,अंबाजीत एवं रूदी सहित कई गांव के हजारों लोग NTPC बादम कोल कंपनी के खिलाफ तख्ती लिये कंपनी वापस जाओ नारे लगाते हुये जनसुनवाई रद्द करने की मांग पर अड़ गये। ग्रामीणों ने जमीन नहीं देने व कोल ब्लॉक को रद्द करने को लेकर दिन के 4 बजे तक SDO अशोक कुमार और CO को तकरीबन 6 घंटे तक घेरे रखा। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि कोल कंपनी को वे अपनी जमीन देने को तैयार नहीं तो जनसुनवाई काहे को?

 

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...