spot_img

अफान की मौ’त के बाद गुस्सा, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मोबाइल छिनतई के इल्‍जाम के बाद अफान अंसारी की हो गई मौत ने सबको चौंका दिया। भाई का आरोप है कि 8-10 लोगों ने पीट-पीटकर उसके भाई को मार डाला। वहीं लुटे दीपक केरकेट्टा का इल्‍जाम है कि ट्रेन में सफर के दौरान अफान ने उसका मोबाइल लूट लिया और ट्रेन से बाहर कूद गया। दीपक भी उसके पीछे कूदकर भागा। करीब डेढ़ किमी तक अफान को दौड़ाया गया। अचानक अफान गिर गया। वह जोर-जोर से हांफ रहा था। उसे उठाने की कोशिश की गई, पर वह उठा नहीं। आसपास से कुछ लोगों को बुलाया गया, पर वे आये नहीं। दीपक ने कहा- कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे टाइगर मोबाइल पर नजर पड़ी। पुकारने पर दोनों आये। इसके बाद मौके पर पीसीआर-5 को बुलाया गया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे सबसे पहले सदर अस्‍पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अफान अंसारी कडरू चौक के नदजीक रहता था। उसके पिता का नाम कुतुमु‍द्दीन अंसारी है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को भूना, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : KohramLive Impact : बेडरूम में घुसने वाला दारोगा बाबू Suspend

वहीं रिश्‍तेदारों ने बताया कि 21 साल का अफान नंबर प्‍लेट बनाने का काम करता था। उसका नाम कभी चोरी में नहीं आया। वो इस तरह का लड़का भी नहीं था। परिजनों का आरोप है कि उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। वह साजिश का शिकार हो गया। अफान के बाहरी बदन पर किसी तरह‍ के जख्‍मों के निशान नहीं मिले। वहीं अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि‍ पुलिस को अफान के पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा-दशा तय की जाएगी। अबतक परिजनों ने लिखित कोई आवेदन नहीं दिया है। दीपक केरकेट्टा के बयान पर लूट का मामला दर्ज किया गया। दीपक केरकेट्टा हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहोरनपुर का रहने वाला है। रांची में वह टांगरबसली रेलवे हॉल्‍ट में कार्यरत है। मोबाइल लूट की यह वारदात रांची लोहरदगा ट्रेन में हुई। सुनें क्‍या बोले अफान के परिजन और अरगोड़ा पुलिस…

इसे भी पढ़ें : डोभा में डूबने से बच्चे की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

इसे भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ के बीच शादी, तरह-तरह की तस्‍वीरें हो रही वायरल

इसे भी पढ़ें : कोविड-19 अस्‍पताल में लगी भीषण आग, 50 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...