Ranchi : अंगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की धरती पर सेहत का एक सजीव उत्सव देखने को मिला। सुबह से ही लोगों की चहल-पहल, उम्मीद भरी आंखें और इलाज की आस सब मिलकर एक शानदार स्वास्थ्य मेले की तस्वीर रच रहे थे। इस स्वास्थ्य मेले में टीबी जांच व जागरूकता, टीकाकरण, एएनसी-पीएनसी सेवाएं और कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) से जुड़ी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं। गांव-गांव तक से लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के दौरान कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) के स्टॉल का निरीक्षण सरकारी अधिकारियों और द हंस फाउंडेशन के वरीय पदाधिकारियों ने किया।गौरतलब है कि द हंस फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचालित यह कुपोषण उपचार केंद्र, अनगड़ा माता मंगला जी एवं भोलेजी महाराज जी के स्वास्थ्य क्षेत्र में किये जा रहे सेवा-भाव और प्रयासों की एक सशक्त मिसाल है।स्वास्थ्य मेले में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जांच, परामर्श और उपचार सुविधाओं का लाभ उठाया। कई परिवारों के लिए यह मेला न सिर्फ इलाज का जरिया बना, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सोच बदलने का माध्यम भी।
तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...
जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…
Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...
ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…
Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...
राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...












