spot_img

…और सड़कों पर उतरा भरोसा, पुलिस बन गई हमदर्द

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की फिजा में कुछ अलग था, पुलिस स्टेशनों के दरवाज़े नहीं खटखटाये गये, बल्कि अफसर खुद चल पड़े जनता की चौखट तक। CM हेमंत सोरेन के निर्देश और DGP अनुराग गुप्ता की अगुवाई में राज्यभर में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम”, जहां हर फरियादी को मिला खुला मंच, सीधी सुनवाई और मौके पर कार्रवाई। बिन बिचौलिये, बिन भागदौड़… बस इंसाफ की सीधी राह। गांव-देहात से लेकर शहरों की गलियों तक पुलिस की टीमें बैनर, पर्चे और सोशल मीडिया के सहारे पहुंचीं आम आदमी तक। 2109 लोगों ने अपनी बात रखी, 88 जगहों पर केंद्र बनाये गये। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर ठगी और जीरो FIR, नशाखोरी और मानव तस्करी, अफीम की खेती और चिटफंड की ठगी, हर समस्या को सुना गया और भरोसे के साथ समाधान का वादा मिला। कुछ मामले में ऑन द स्पॉट निवारण किये गये। व्हाट्सएप, ईमेल से ऑनलाइन शिकायत की भी सुविधा थी। रसीद और पावती नंबर से पारदर्शिता झलकी। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आये कुछ लोगों का कहना था कि पुलिस सहानुभूति का चेहरा बन रही है। दुमका की बुज़ुर्ग महिला का छलकता मन और बोली, “पहली बार लगा, हमारी बात सुनी जा रही है…।” लोहरदगा के युवा की मुस्कान ने कहा “हमने नहीं सोचा था कि शिकायत की पावती भी मिलेगी। यह विश्वास की बहाली है।” रांची में सबसे ज्यादा 256 शिकायतें, साहेबगंज में 172, धनबाद में 156…हर जिले में प्रशासन और पुलिस ने मिलकर निभाई जिम्मेदारी।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मुख्य उदेश्य :-

  • शिकायत केन्द्रों में आने वाले नागरिकों की शिकायतों का त्वरित पंजीकरण करना एवं संभव हो तो ऑन द स्पॉट समाधान करना।
  • पुलिस के अलावे अन्य विभाग से संबंधित मामलों को संबंधित विभाग के संज्ञान में देकर समाधान कराने का सार्थक प्रयास करना।
  • शिकायतों पर पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को प्रेषित करना।
  • निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में विषय को प्रेषित करना।
  • नागरिकों की समस्या को समझते हुये पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करने का प्रयास करना।

जिलावार शिकायतकर्ता की संख्या

रांची 256, खूंटी 14, सिमडेगा 74, लोहरदगा 37, गुमला 48, रामगढ़ 52, हजारीबाग 95, चतरा 52, कोडरमा 46, गिरिडीह 133, बोकारो 130, धनबाद 156, लातेहार 116, पलामू 107, गढ़वा 115, दुमरा 139, जामताड़ा 72, पाकुड़ 32, साहेबगंज 172, देवघर 24, गोड्डा 71, चाईबासा 16, जमशेदपुर 73 एवं सरायकेला 79।

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें :दो इनामी नक्सलियों का एन’काउंटर, मिली AK 47 और…

इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...