spot_img

…और हो गयी 2 करोड़ की चोरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : सिंगापुर से लौटने के बाद घर में कदम पड़ते ही मकान मलिक अजय मोदी के होश उड़ गये। घर से कीमती गहने जेवरात और मोटी रकम गायबथे। अज्ञात चोरों ने उनके घर से करीब 2 करोड़ 10 लाख की चोरी की है। यह बड़ी वारदात जमशेदपुर में साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले में हुई।

कारोबारी अजय मोदी ने पुलिस को दिए अपने बयान में अपने रसोईया पर शंका जतायी है। इल्जाम है कि घर में उनके नए ग़हने की जानकारी केवल रसोईया को थी। सिंगापुर जाने से पहले उन्होंने अपने रसोईया को कहा था कि हमारे वापस लौटने पर ही तुम घर आना। चोरों ने मकान के सभी पांचो कमरों की तलाशी ली है। घर से केवल नक़द और ज़ेवर पर ही अपना हाथ साफ़ किया है। वारदात की ख़बर पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस आसपास लगे CCTV फ़ुटेज को खंगाल रही है। वहीं बहरागोड़ा में रहने वाले रसोईया को भी खोज रही है। जानकारी के अनुसार अजय मोदी बीते 29 सितम्बर को अपने बेटे के पास सिंगापुर गये थे। आज वह वापस जमशेदपुर लौटे। घर के अंदर घुसते ही देखा कि घर का सारा समान बिखरा पड़ा है। अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। जिसमें रखे क़रीब डेढ़ करोड़ के ज़ेवर और लगभग साठ लाख कैश गायब थे। सब कुछ चोरी हो गये था। मौके पर पहुंची साकची पुलिस चोर को खोज निकालने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें 

इसे भी पढ़ें : डीसी रमेश घोलप ने की बैठक, देखें क्या दिये निर्देश

इसे भी पढ़ें : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की ऐसी थी लाइफस्टाइल

इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर यमुना में बही मासूम…देखें

इसे भी पढ़ें : 2 साल के बेटे की मां को CISF जवान ने मारी गोली… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

spot_img

Related articles:

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...