कोहराम लाइव डेस्क : नीतीश कुमार के विधायक डांसर के साथ ठुमका लगाने को लेकर चर्चा में हैं। गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा कुछ अलग कारनामे के लिए है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जुए में हारा, जुआरियों के साथ जाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब
इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्हन की आंखें, जमकर कूटा भी
बता दें कि सोशल मीडिया पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोपाल मंडल एक कार्यक्रम के दौरान डांसर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खबर आ रही है कि विधायक जी के गांव में एक आर्केस्ट्रा प्रोग्राम कराया गया था, जिसमें विधायक गोपाल मंडल भी पहुंचे थे। डांस देखते-देखते उनका भी मन मचला और फिर क्या था चढ़ गए स्टेज पर और डांसर्स के साथ लगाने लगे जोरदार ठुमका। विधायक के ठुमके पर सर्मथक खूब हो-हल्ला करते रहे और विधायक का हौसला बढ़ाते रहे। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : दूल्हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा






