Ranchi : जमीन बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच इंसाफ नहीं कर एकतरफा फैसला करने के चलते मुखिया नन्हे कच्छप को गोली मारी गई थी। मुखिया के फैसले और हरकत से दुखी शनिचरवा कच्छप उर्फ लालू ने अपने भगीने निमेश कच्छप को मुखिया का काम तमाम कर देने की जिम्मेवारी सौंपी थी। मामा से मिले टास्क पर निमेश ने बीते 23 जनवरी को मुखिया नन्हे कच्छप को गोली मार दी थी। गोली मुखिया के गाल में लगी है। गनीमत है कि मुखिया बच गये। इस प्राणघातक हमले के सूत्रधार शनिचरवा कच्छप को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं फरार निमेश कच्छप को खोजा जा रहा है। वह रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के चरनाबेड़ा गांव का रहनेवाला है। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।
मुखिया को गोली मारे जाने की वारदात को रांची पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया था। अनुसंधान में शनिचरवा कच्छप को पुलिस ने उठा लिया। वह पुलिस के सामने टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि शनिचरवा कच्छप का अपने भाई डुकमा कच्छप से जमीन को लेकर झगड़ा-झंझट चल रहा था। इल्जाम है कि जमीन बंटवारे में मुखिया नन्हे कच्छप ने एकतरफा फैसला किया। उसने केवल डुकमा कच्छप को जमीन दिया और शनिचरवा कच्छप के हिस्से में आये जमीन पर कब्जा जमा लिया। इस बात को लेकर कई दफा शनिचरवा कच्छप मुखिया नन्हे कच्छप के पास गिड़गिड़ता रहा और उसकी जमीन वापस कर देने के लिये विनती करता रहा। मुखिया नन्हे कच्छप का गलत इरादा देख शनिचरवा कच्छप ने खतरनाक प्लानिंग कर ली और अपने भगीने निमेश कच्छप को मुखिया को मारने की सुपारी दे दी। इसके बाद मुखिया को गोली मारी गई।
…और इसलिये मुखिया को मारी गई गोली, बता गये SSP… #ranchi #police #ssp #mukhiya #JharkhandNews #namkum pic.twitter.com/dDgXFaTIx3
— KohramLive (@KohramLive) January 24, 2025
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…













