spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिला को झांसा दे रचायी शादी, अश्‍लील वीडियो बना किया ब्‍लैकमेल

Date:

spot_img
spot_img

कोडरमा : कोडरमा महिला थाना में हज़ारीबाग की रहने वाली एक महिला ने झांसा देकर शादी रचाने, अश्लील वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने और शादी कर लेने के बाद मायके में रखकर दूसरी शादी कर लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इसको लेकर महिला थाना में आवेदन दिया है।

महिला ने युवक पर 19 जून, 2019 को गया की रहने वाली लड़की से शादी रचा लेने की बात कही है। ससुराल जाने पर पति और परिवार के लोगों द्वारा दुर्व्‍यवहार कर भगा दिया गया। इस संबंध में महिला ने विक्की कुमार केशरी, पिता-राजू प्रसाद केशरी, पूजा कुमारी, पति-विक्की केशरी, राजू प्रसाद केशरी, अनिता देवी,पति-राजू प्रसाद केशरी, अमन कुमार केशरी, पिता-राजू प्रसाद केशरी, अमित कुमार केशरी, पिता-राजू प्रसाद केशरी पर दुर्व्‍यवहार करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें : सीमा विवाद में घंटों जंगल में पड़ा रहा आजसू नेता का शव

मामले में एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विक्की केसरी द्वारा हजारीबाग की रहने वाली एक महिला से शादी करने का मामला सही है। आवेदन में लगाए गए आरोप की जांच की रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के साथ कोर्ट मैरेज भी युवक ने किया था। युवक ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

साल-2010 में एनजीओ में काम करने के दौरान दीपा नाम की महिला की मुलाकात विक्की केशरी, पिता-राजू प्रसाद केशरी से हुई थी। एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गयी। युवक ने अपने आप को अविवाहित बताकर उसे झांसे में लिया। फिर एक दिन युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्‍ताव रखा। दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गई थी सो महिला ने उसके प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया। दोनों ने शादी कर ली और फिर दोनों वैवाहिक जीवन का आनंद लेने लगे। युवक उसे हनीमून की बात कहकर बोधगया ले गया। यह सिलसिला रांची, देवघर, गया, पटना सहित कई शहरों तक चला।

इसे भी पढ़ें : दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत का जंगल में मिला शव

अश्‍लील वीडियो बनाकर किया ब्‍लैकमेल

महिला थाना में दिए आवेदन में महिला ने युवक पर अश्‍लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि चरही में रहने के दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवक ने करीब 4 लाख रुपए भी ऐंठ लिए, जिसका बैंक रसीद भी महिला ने आवेदन में संलग्न किया है।

पहले मंदिर फिर कोर्ट में की शादी

आवेदन में उन्होमें लिखा है कि पहले मंदिर में शादी की, फिर कोर्ट मैरिज किया। 16 मई, 2019 को एक साथ रहने को लेकर 100 रुपए के स्टाम्प पेपर में एकरारनामा तैयार किया गया, जिसकी प्रति उसे नहीं दी गई। इसके बाद 24 मई 2019 को हज़ारीबाग के सिलवार में हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की। फिर 8 जून को कोर्ट मैरिज किया। मैरेज प्रमाण पत्र संख्या 171/2019 का महिला ने जिक्र किया है।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, किस पापी की सजा इस मासूम को… 

2005 में हुई थी पहली शादी जो 2009 में टूट गई 

इसकी पहली शादी 2005 में भुरकुंडा थाना क्षेत्र में हुई थी। दोनों के रिश्‍ते अच्‍छे नहीं होने के कारण 2009 में सामाजिक पहल पर शादी टूट गयी थी। पहले पति से इनकी एक बेटी है जो अब 14 साल की हो गयी है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...