Bihar : मोकामा से जदयू प्रत्याशी और बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह को रविवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अनंत सिंह पर बीते 30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है। शनिवार देर रात पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई की पुष्टि SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने की। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना लाया गया और आज अदालत में पेश किया गया। फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।
Patna, Bihar: JD(U) candidate from Mokama Assembly constituency Anant Kumar Singh is being taken to court for hearing pic.twitter.com/klIbqA5ZBy
— IANS (@ians_india) November 2, 2025












