MLC चुनाव में अनंत सिंह की एंट्री, अनुज सिंह के लिये मांगा ‘आशीर्वाद’…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब चुनावी मैदान में जदयू विधायक अनंत सिंह भी खुलकर उतर आये हैं। उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में गुरुवार को पटना ग्रामीण इलाके में जोरदार प्रचार अभियान शुरू किया। अनंत सिंह समर्थकों के काफिले के साथ नौबतपुर से निकले और पालीगंज, दुल्हिनबाजार, विक्रम होते हुये बिहटा तक प्रचार करने का कार्यक्रम रखा गया है। उनके मैदान में उतरने से पटना स्नातक सीट का चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

विक्रम में JCB से बरसे फूल

प्रचार अभियान के दौरान विक्रम में अनंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने जेसीबी के जरिये उनके काफिले पर फूलों की बारिश कर दी। फूलों से सड़क और काफिला सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और पूरे रास्ते चुनावी माहौल बना रहा। अनंत सिंह इससे पहले भी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करने और मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट की अपील करने की बात कह चुके हैं।

‘हमारे भाई अनुज सिंह को जीत दिलाइये’

प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा, “आशीर्वाद दीजिये और हमारे भाई अनुज सिंह को जीत और बाकी लोगों की जमानत जब्त करें।” अनंत सिंह का यह बयान साफ संकेत है कि वह इस चुनाव में डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं।अनंत सिंह के प्रचार कार्यक्रम में नौबतपुर, पालीगंज, दुल्हिनबाजार और विक्रम को शामिल किया गया है। इसके बाद प्रचार अभियान बिहटा में समाप्त होगा। इस दौरान वह स्थानीय लोगों, समर्थकों और मतदाताओं से संपर्क कर डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। जन सुराज ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब अनंत सिंह के खुले समर्थन से चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों में समर्थकों की मौजूदगी और अनंत सिंह का आक्रामक चुनावी अंदाज यह संकेत दे रहा है कि पटना स्नातक सीट का चुनाव अब सिर्फ उम्मीदवारों की लड़ाई नहीं, बल्कि सियासी प्रभाव और समर्थन के प्रदर्शन का भी मैदान बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :

XUV में लादकर बूचड़खाने ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi(Akhilesh) : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने गोवंश ले...

नाना पाटेकर के आखिरी फोन कॉल, भावुक हुये फिल्म प्रोड्यूसर…

Kohramlive : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की...

अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, बड़ी IT कंपनियां PERM से सस्पेंड…

Kohramlive : अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों...

नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, गोवा से पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी आवाज से खामोशी को...

Triumph ने उतारी नई Bonneville T40 बाइक, चौंका देगी कीमत…

Kohramlive : अगर बाइक में आपको क्लासिक अंदाज, दमदार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: