XUV में लादकर बूचड़खाने ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh) : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने गोवंश ले जाने की सूचना पर फौरी कार्रवाई करते हुये छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार गोवंश, एक XUV, एक स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में नामकुम थाना में केस (कांड संख्या 282/26) दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला में रहनेवाले एक शख्स ने नामकुम थाना में आवेदन देकर बताया था कि कुछ लोग चार गोवंश को XUV वाहन संख्या JH01BN-7798 में लादकर चोरी-छिपे बूचड़खाने ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम बनाई गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मो. शाहनवाज उर्फ सन्नी, अमन कुरैशी, सैफ, अल्ताफ कुरैशी, शौएब अहमद और फिरोज कुरैशी उर्फ कक्कू शामिल है।

पूछताछ में सामने आई गिरोह की बात

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गोवंश की चोरी कर तस्करी की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामद चार गोवंश में एक गाय और तीन बछड़े शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने XUV वाहन के साथ एक स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में DSP अमर कुमार पांडेय, नामकुम के थानेदार रामनारायण सिंह समेत थाना की पुलिस शामिल थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :

नाना पाटेकर के आखिरी फोन कॉल, भावुक हुये फिल्म प्रोड्यूसर…

Kohramlive : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की...

अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, बड़ी IT कंपनियां PERM से सस्पेंड…

Kohramlive : अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों...

नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, गोवा से पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी आवाज से खामोशी को...

Triumph ने उतारी नई Bonneville T40 बाइक, चौंका देगी कीमत…

Kohramlive : अगर बाइक में आपको क्लासिक अंदाज, दमदार...

JSSC-CGL पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, कोर्ट ने पूछा…

Ranchi : झारखंड में हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: