नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, गोवा से पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पर्दे पर अपनी आवाज से खामोशी को भी बोलना सिखाने वाले और अभिनय में जिंदगी के तमाम रंग भर देने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। नाना के अचानक चले जाने की खबर से बॉलीवुड से लेकर उनके चाहने वालों तक शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित पैतृक आवास पर राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।

गोवा से पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे लाया गया। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया गया। यहीं परिवार, करीबी लोगों और प्रशंसकों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना जताई। फार्महाउस पर अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई थीं। अब नाना की अंतिम यात्रा उनके चाहने वालों की नम आंखों के बीच पूरी हो रही है। महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने नाना को याद करते हुये बेहद भावुक बात कही। उन्होंने बताया कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे और दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। मुंढे के मुताबिक, नाना से उनकी आखिरी बातचीत करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। उस दौरान भी नाना ने उनकी पत्नी और बच्चों का हाल पूछा था। बातचीत खत्म करते हुये नाना ने कहा था, “लव यू, बाला।” मुंढे ने कहा कि यही नाना का अंदाज था। वह हर किसी से बेहद प्यार और अपनापन लेकर बात करते थे।

सुभाष घई बोले, शब्द कम पड़ जाते हैं

नाना के निधन पर फिल्म निर्देशक सुभाष घई भी भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि नाना के बारे में बात करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ एक बड़े स्टार या शानदार अभिनेता नहीं थे, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी थे। उनकी इंसानियत ने उन्हें बड़ा अभिनेता बनाया और जमीन से जुड़े उनके स्वभाव ने उन्हें लोगों के दिलों का स्टार बनाया।दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी नाना के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी शख्सियत के अचानक चले जाने की खबर बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। उन्होंने नाना को अपनी अलग पहचान रखने वाला शानदार कलाकार बताया और कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन किसी अपने के अचानक चले जाने के लिए मन तैयार नहीं होता। नाना पाटेकर को याद करते हुये अभिनेता मनोज बाजपेयी भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि नाना उनके लिए बड़े भाई की तरह थे। मनोज ने नाना के साथ ‘सत्या’ से लेकर ‘राजनीति’ तक के काम और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। उनके लिये नाना सिर्फ सह-कलाकार नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और करीबी इंसान भी थे।

अपने अंतिम संस्कार की तैयारी भी पहले से कर रखी थी

नाना पाटेकर की जिंदगी जितनी बेबाक थी, उतनी ही उनकी मौत को लेकर सोच भी अलग थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अंतिम संस्कार को लेकर कहा था कि उन्होंने इसकी तैयारी पहले से कर रखी है। उन्होंने कहा था, “हमें मालूम है, हमें 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है। इसके साथ मैं चला जाऊंगा।” उन्होंने यह भी बताया था कि अपने अंतिम संस्कार के लिये उन्होंने 12 मन लकड़ियां अलग से रखी हैं। आज उनकी कही वही बात एक बेहद भावुक संयोग की तरह सामने आ रही है।

पर्दे का वो चेहरा, जो हमेशा दिल में रहेगा

‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘सत्या’, ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में नाना ने ऐसे किरदार निभाये, जिन्हें दर्शक सिर्फ देखते नहीं थे, महसूस करते थे। उनकी आवाज में गुस्सा था तो दर्द भी था। आंखों में तेवर थे तो इंसानियत भी। वह उन कलाकारों में थे, जिन्हें अभिनय के लिये किसी चमक-दमक की जरूरत नहीं पड़ती थी। नाना पाटेकर चले गये, लेकिन उनके किरदार, उनकी आवाज, उनके संवाद और सबसे बढ़कर उनका बेबाक अंदाज सिनेमा के पर्दे पर हमेशा जिंदा रहेगा। आज पुणे की मिट्टी उन्हें आखिरी विदाई दे रही है और करोड़ों दिल बस यही कह रहे हैं, नाना, आप पर्दे से गये हैं, यादों से नहीं।

इसे भी पढ़ें :

XUV में लादकर बूचड़खाने ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi(Akhilesh) : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने गोवंश ले...

नाना पाटेकर के आखिरी फोन कॉल, भावुक हुये फिल्म प्रोड्यूसर…

Kohramlive : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की...

अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, बड़ी IT कंपनियां PERM से सस्पेंड…

Kohramlive : अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों...

Triumph ने उतारी नई Bonneville T40 बाइक, चौंका देगी कीमत…

Kohramlive : अगर बाइक में आपको क्लासिक अंदाज, दमदार...

JSSC-CGL पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, कोर्ट ने पूछा…

Ranchi : झारखंड में हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

XUV में लादकर बूचड़खाने ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा…

Ranchi(Akhilesh) : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने गोवंश ले...

नाना पाटेकर के आखिरी फोन कॉल, भावुक हुये फिल्म प्रोड्यूसर…

Kohramlive : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की...

अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, बड़ी IT कंपनियां PERM से सस्पेंड…

Kohramlive : अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों...

Triumph ने उतारी नई Bonneville T40 बाइक, चौंका देगी कीमत…

Kohramlive : अगर बाइक में आपको क्लासिक अंदाज, दमदार...

JSSC-CGL पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, कोर्ट ने पूछा…

Ranchi : झारखंड में हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से...