spot_img

चौपारण में आस्था का महासागर उमड़ा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा गांव में शनिवार का दिन भक्ति, भाव और भव्यता के नाम रहा। ढोल-नगाड़ों, मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच हनुमंत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हनुमंत वार्षिकोत्सव सह महायज्ञ का विधिवत समापन हुआ। पूरा इलाका मानो आस्था की रोशनी में नहा उठा, जहां देखिए, वहां श्रद्धा के सागर में डूबे चेहरे और हाथ जोड़कर खड़े श्रद्धालु। काशी से पधारे आचार्य दीपक द्विवेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के बीच विशेष हवन और पूर्णाहुति की गई। यज्ञशाला से उठती धूप की सुगंध और “जय श्री राम-जय हनुमान” के गगनभेदी उद्घोष ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। लोग कहते नजर आये,“ऐसा माहौल बरसों बाद देखने को मिला है, मानो देवता स्वयं आशीर्वाद देने उतर आये हों।” समापन अवसर पर आयोजित महाभंडारे में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कतारों में खड़े ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और श्रद्धा की चमक साफ दिख रही थी। गांव की गलियों से लेकर यज्ञ स्थल तक हर ओर “प्रसाद ले लीजिये” की मधुर पुकार सुनाई देती रही।

साधु-संतों की उपस्थिति से बढ़ी गरिमा

देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे साधु-संतों का जमावड़ा आयोजन की शोभा बढ़ाता रहा। मुख्य पुजारी राहुल चंद्रवंशी, ओम चंद्रवंशी और आनंद चंद्रवंशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। आरती की लौ जब लहराई, तो श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और मन में सुख-समृद्धि की कामना उमड़ पड़ी। विशेष पूजा के साथ आयोजित रामलीला ने श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया। मंच पर जब राम-हनुमान की झलक दिखी, तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब मंत्रमुग्ध हो गए। वातावरण तालियों और जयकारों से देर तक गूंजता रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी हरिश्चन्द्र सिंह, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, मुखिया बिनोद सिंह, रामस्वरूप पासवान, बिराज रविदास, छत्रधारी चंद्रवंशी, विजय साहु, मुनेश्वर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। समापन पर यज्ञ आचार्य और सहयोगियों को अंगवस्त्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...