Ranchi : झारखंड सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में यूनाइटेड किंगडम के कोवेंट्री शहर पहुंचा, जहां शहरी नवाचार और सतत शहरी प्रबंधन के अग्रणी मॉडलों का करीब से अध्ययन किया गया। यह दौरा झारखंड के शहरों को स्मार्ट, स्वच्छ और भविष्य-तैयार बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। प्रतिनिधिमंडल ने
Coventry City Council और Coventry University के साथ गहन संवाद किया। चर्चा का केंद्र जीरो-एमिशन सिटी मैनेजमेंट, सतत शहरी नवाचार, अकादमिक–प्रशासनिक सहयोग, नीति, तकनीक और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण का समन्वय रहा। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “कोवेंट्री का अनुभव झारखंड के शहरों को स्वच्छ, स्मार्ट और भविष्य-तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सीख देता है। इन अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के आधार पर शहरी मोबिलिटी, सार्वजनिक परिवहन, शहर नियोजन और सार्वजनिक स्थलों के विकास में नवोन्मेषी और व्यावहारिक समाधान अपनाये जायेंगे।”
ई-बस से बदले शहरों की रफ्तार
कोवेंट्री सिटी बस डिपो के दौरे के दौरान झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने ईवी आधारित शहरी परिवहन ज़ीरो-एमिशन बस फ्लीट स्मार्ट डिपो प्रबंधन स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया। इन अनुभवों को रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे झारखंडी शहरों में लागू करने की संभावनाओं पर विस्तृत मंथन हुआ। कोवेंट्री सिटी काउंसिल की प्रस्तुतियों में Coventry Very Light Rail (VLR) खास आकर्षण का केंद्र रहा। VLR को किफायती, टिकाऊ, कम लागत वाला, शहरी यातायात का भविष्य गेम-चेंजर मॉडल बन सकता है।”








