spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण में गूंजा “विकसित भारत का अमृतकाल”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की फिजाओं में विकास के 11 वर्षों की गूंज थी। “विकसित भारत का अमृतकाल” नामक इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और भविष्य को लेकर संकल्प झलका। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि “गुजरे 11 वर्षों में भारत ने न सिर्फ रफ्तार पकड़ी, बल्कि गरीबों की झोपड़ी से लेकर देश की सीमाओं तक विकास की मशाल जलाई है। राष्ट्रवाद और संस्कृति का पुनर्जागरण हर एक उपलब्धि जैसे भारत माता के आंचल की नई कढ़ाई बन गई हो। गरीब कल्याण योजनाओं का विस्तार हुआ।” विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा, “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये नारे नहीं, मोदी सरकार की संकल्प गाथा हैं।” विशिष्ट अतिथि अर्जुन साव ने कहा “भारत ने न सिर्फ वैश्विक मंच पर पहचान बनाई, बल्कि हर गांव और हर दिल में भी अपनी छाप छोड़ी है।” मंच संचालन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने किया। मौके पर उदय राणा, आशीष सिंह, रंजन सिंह, रेवाशंकर साव, मंटु सिंह, पवन सिंह, अजय राणा, कमलदेव प्रजापति, संतोष पासवान एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...