कोहराम लाइव डेस्क : CA Final : नवंबर 2020 में चार्टर्ड एकाउंटेंसी (ओल्ड) की फाइनल परीक्षा आयोजित हुई थी। इसका रिजल्ट आ चुका है। इसमें अमित ठाकुर ने भी सफलता पाई है। उनके पिता घनश्याम प्रसाद ठाकुर हैं और वे मुंगेर के हवेली खड़गपुर के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : Duty से घर नहीं लौटा, खोजने पर Road के किनारे मिला उसका…
CA Final में मिली सफलता का श्रेय परिवार को दिया
अमित ने एडवांस मैनेजमेंट एकाउंटिंग, इंफॉरमेशन सिस्टम कंट्रोल एंड ऑडिट, डायरेक्ट टैक्स लॉ और इनडायरेक्ट टैक्स लॉ विषय के साथ फाइनल की परीक्षा दी थी। सीए फाइनल क्लियर करने पर अमित का कहना है कि उनकी मेहनत के साथ-साथ परिवार का सहयोग भी काफी रहा, जिसकी बदौलत उन्हें यह सफलता हासिल हुई।
इसे भी पढ़ें : संसद पहुंची किसान आंदोलन की गूंज, हंगामा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा स्थगित








