Ahmedabad : एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर एक भयावह हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सैकड़ों यात्रियों की मौत की आशंका है। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुये इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। विमान में मौजूद 125,000 लीटर ईंधन ने आग को और विकराल बना दिया, जिससे बचाव की संभावना लगभग समाप्त हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विमान में करीब 1,25,000 लीटर ईंधन था और गर्म मौसम के कारण हादसे के बाद आग इतनी तेज थी कि किसी और के बचने की कोई संभावना नहीं बची थी। इस वजह से विमान में आग ने विकराल रूप ले लिया और सबकुछ जलकर राख हो गया। गृह मंत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही केंद्र सरकार 10 मिनट के भीतर हरकत में आ गई। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से तत्काल संपर्क किया।
एकमात्र जीवित यात्री: विश्वास कुमार रमेश
इस त्रासदी में केवल एक यात्री विश्वास कुमार रमेश जीवित बच पाये हैं। अमित शाह ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने कहा, “भगवान की कृपा है कि कम से कम एक जान बची। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

DNA से होगी शवों की पहचान
हादसे में मारे गये यात्रियों के शव बुरी तरह जले हुये हैं। सरकार ने मृतकों की पहचान DNA परीक्षण के जरिये करने का निर्णय लिया है। 1000 से अधिक DNA सैंपल लिये जा रहे हैं। देश-विदेश में मौजूद परिजनों को हादसे की सूचना दी जा चुकी है। इस बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिये हैं। अमित शाह ने बताया कि “समीक्षा बैठक में हर पहलू पर चर्चा हुई है। जांच एजेंसियां हर कोण से मामले की पड़ताल कर रही हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।” राहत व पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।
Union Home Minister Shri @AmitShah briefed the media about the unfortunate aeroplane accident in Gujarat that occurred earlier today. He expressed his condolences to the families affected by the tragedy.
He informed that as soon as details about the accident were received, all… pic.twitter.com/bU0bIl645h
— BJP (@BJP4India) June 12, 2025












