- साल 2020 में 2 करोड़ 30 लाख लोगों ने खरीदे हथियार
- वर्ष 2019 की तुलना में 65 प्रतिशत ज्यादा खरीदी गई बंदूकें
कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 लॉकडाउन का वर्ष रहा। हालांकि अभी भी इसका प्रभाव केवल दुनिया की अर्थ व्यवस्था ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन के अन्य पहलुओं पर भी देखा जा रहा है। पिछले वर्ष कोरोना काल में दुनिया के विभिन्न देशों में बहुत कुछ ऐसा हुआ,जो सामान्य दिनों में देखने को नहीं मिलता है। सरकारी आंकड़ों और हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों से मिले डाटा से पता चलता है कि कोरोना काल में अमेरिका के लोगों ने जमकर हथियार खरीदे। छोटे हथियारों के एक विश्लेषक के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान लोगों ने 23 मिलियन यानी दो करोड़ 30 लाख बंदूकें खरीदे। यह संख्या साल 2019 की तुलना में 65 फीसदी अधिक है। उस साल सिर्फ 13.9 मिलियन बंदूकें खरदी गई थीं।
Read More : दूसरी बार पिता बनने जा रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह, देखिए पत्नी के साथ तस्वीर
मार्च, जून, जुलाई और दिसंबर में अधिक खरदारी
एफबीआई की जांच के हिसाब से देखें तो हथियारों की खरीद में मार्च, जून, जुलाई और दिसंबर के महीने में अधिक उछाल देखा गया। इस दरम्यान राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बिखराव, उथलपुथल और असंतुलन की अवस्था रही। मार्च में एफबीआई ने 3.7 मिलियन जांच का संचालन किया। गौरतलब है कि यह महीना कोरोना महामारी के प्रारंभ का था। इसलिए जांच संचालन का आसानी से अधिक मौका मिला।
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी भारी तादाद में खरीदे गए गन
यहां याद दिला दें कि कोरोना काल के दौरान अमेरिका में अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत पुलिस क्रूरता के कारण हो गई थी। इस घटना के बाद वहां श्वेत-अश्वेत का समाज में तनाव चरम पर था। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा और भय की वजह से जून में 3.9 और जुलाई में 3.6 मिलियन हथियार खरीदे गए। राष्ट्रपति चुनाव के समय राजनीतिक उथल-पुथल और अनिश्चितता के दौरान नवंबर में 3.6 और दिसंबर में 3.9 मिलियन हथियार खरीदे गए।
Read More : राष्ट्रपति कोविंद ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में की पूजा, सीएम योगी रहे मौजूद
साल 2021 में भी जारी है हथियार खरीदने की रफ्तार
साल 2021 में भी हथियार खरीदने की रफ्तार में तेजी जारी है। नई सरकार बनने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद और नए प्रशासन के सक्रिय होने पर हथियार खरीदने के लिए 4.3 मिलियन बैकग्राउंड जांच के आवेदन आए हैं। इनमें केवल जनवरी में 2.7 मिलियन आवेदन आए हैं। फरवरी में 3.4 मिलियन आवेदन आए हैं, जो जनवरी की तुलना में 23 फीसदी अधिक है। बंदूक विक्रेताओं की जांच में यह सब खुलकर सामने आया है।
बूम पर चल रहा गन बाजार
अमेरिका के राज्यों के स्तर पर देखें तो जॉर्जिया के लोगों ने गत वर्ष की तुलना में 68 फीसदी अधिक हथियारों की खरीदारी की। मिशिगन में गत साल की तुलना में जनवरी तक हथियार खरीद में 155 प्रतिशत उछाल आया। न्यू जर्सी में 240 प्रतिशत तक की बढोतरी दर्ज की गई। ऐसा प्रतीत होता है कि गन खरीदने की लोगों में होड़ सी मच गई है। गन बाजार आज तक भी अमेरिका में बूम पर चल रहा है।
Read More : राष्ट्रपति कोविंद ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में की पूजा, सीएम योगी रहे मौजूद












