KohramLive desk: स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर के कामों तक, सभी लोग Laptops को यूज कर रहे हैं। ऐसे में, सस्ता और टिकाऊ लैपटॉप लोगों की जरूरत बन गया है। अगर आप भी एक सस्ते और अच्छे लैपटॉप की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि Amazon की Great Indian Festival सेल में आप लैपटॉप्स पर भारी छूट पा सकते हैं। यहां हमने आपके लिए चार ऐसे लैपटॉप्स की लिस्ट तैयार की है जो लगभग सभी फीचर्स से लैस हैं और 30 हजार रुपये से कम में मिल सकते हैं। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं..
Laptops:आसुस क्रोमबुक फ्लिप
आसुस का यह लैपटॉप कुछ ही महीने पहले लॉन्च हुआ है इसलिए जाहिर सी बात है कि यह सभी लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। 11.6-इंच के डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप केवल 1.20 किलो का है और सेलेरॉन डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलता है। कई सारे यूएसबी पोर्ट्स के साथ यह लैपटॉप 4GB RAM और 64GB ROM के साथ आता है जिसे एक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. आसुस क्रोमबुक फ्लिप को आप अमेजन से केवल 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Laptops: एचपी क्रोमबुक
14-इंच की स्क्रीन वाला एचपी क्रोमबुक आपको अमेजन पर 27,990 रुपये में मिल जाएगा। टच स्क्रीन डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप हल्का और पतला है और इन-बिल्ट गूगल एप्स के साथ आता है। मेमोरी की बात करें तो सेलेरॉन N4020 प्रोसेसर पर चलने वाला यह लैपटॉप 64GB के इन्टर्नल स्टोरेज के साथ आता है जिसे एक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
लेनोवो आइडिया-पैड स्लिम 3
अमेजन पर 29,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध लेनोवो आइडिया-पैड स्लिम 3 1,366 x 768 पिक्सेल के रेसोल्यूशन के साथ वाले 15,6-इंच के डिस्प्ले से लैस है। इंटेल सेलेरॉन N4020 प्रोसेसर को इस्तेमाल करने वाला यह लैपटॉप 4GB RAM और 256GB SSD के साथ आता है। एक बार में चार्ज करने पर इसकी बैटरी आठ घंटों तक चल सकती है और एमएस ऑफिस और स्टूडेंट 2019 जैसे एप्स इसमें पहले से ही इंस्टॉल्ड हैं।
लेनोवो वी15 एएमडी लैपटॉप
15.6-इंच के डिस्प्ले और 1920 x 1080 पिक्सेल के रेसोल्यूशन वाला यह लैपटॉप एएमडी ऐथलॉन गोल्ड 3150U प्रोसेसर पर काम करता है। यूजर्स को इस लैपटॉप में 4GB RAM और 1TB HDD की सुविधा मिलेगी। बैटरी की बात करें तो कंपनी का यह दावा है कि मोबाइल मार्क 2014 के अनुसार यह लैपटॉप 5.5 घंटों की बैटरी ऑफर करता है। इसकी कीमत 29,990 रुपये है।
यह कुछ ऐसे लैपटॉप्स हैं जिन्हें आप कम पैसे खर्च करके खरीद सकते हैं। हां अगर आपको गेमिंग करने के लिए लैपटॉप्स चाहिए तो आपको कुछ पैसे और लगाने पड़ेंगे लेकिन रोज के इस्तेमाल के लिए ये लैपटॉप्स काफी अच्छे हैं। आपको बता दें कि अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 4 अक्टूबर को शुरू हो रहा है और पूरे महीने चलेगा। वहां आप लैपटॉप्स समेत कई सारे प्रोडक्ट्स पर कमाल के ऑफर पा सकते हैं।












