Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में दुर्गा महादेव मंदिर के चौथे वार्षिक महोत्सव पर अद्भुत सा नजारा था। पूरे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। 501 महिलायें और युवतियां कलश लेकर छठ डोमा नदी तट तक पहुंची। समिति के आचार्य विजय शंकर दुबे, उपासक अशोक नारायण तिवारी, मुकेश पांडेय, कुणाल गोस्वामी एवं पंचानंद ठाकुर ने पूरे विधि-विधान से गंगा मां की पूजा-अर्चना की। इसके बाद घाट से जल उठाकर सभी मंदिर पहुंचे और शिवालय का अभिषेक किया। बनारस से आये पंडितों ने रूद्राभिषेक कर हवन किया। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों में अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह था। मौके पर आगत अतिथियों के अतिरिक्त आयोजन समिति से जुड़े सदस्य और भक्त लोग मौजूद थे।
ओरमांझी में दिखा अद्भुत सा नजारा… देखें वीडियो
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







