spot_img

WhatsApp में आया गजब का नया फीचर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंस्टाग्राम पर मिलने वाली सुविधा की तरह अब WhatsApp ने भी अपने एक नये फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर को WhatsApp चैनल के लिए जारी किया गया है। कंपनी ने व्हाट्सएप चैनल में डायरेक्टरी सर्च (Directory Search) सुविधा को शामिल किया है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस या सेलिब्रिटी द्वारा बनाये गये चैनल को खोजने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स को क्रिएटर्स के मैसेज पर रिएक्शन की सुविधा भी मिलती है।

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp चैनल एक नये टैब में डिस्प्ले होंगे, यह आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपडेट नाम से दिखाई देंगे। इस टैब में व्हाट्सएप स्टेटस मैसेज के साथ-साथ नया व्हाट्सएप चैनल फीचर भी शामिल होगा। मेटा के को-फाउंडर और CEO मार्क जकरबर्ग ने अपने चैनल पर इसकी घोषणा की है। व्हाट्सएप चैनल भारत सहित 150 देशों में यूजर्स के लिए शुरू हो रहे हैं। इस फीचर को इस साल की शुरुआत में डेवलपिंग मोड में देखा गया था। अब इसे आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जायेगा। फीचर्स की अधिक जानकारी और नए अपडेट जानने के लिए यूजर्स आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से भी जुड़ सकते हैं।

WhatsApp Directory Search and Reaction Support Rolling Out in india with 150 Countries for Channels

नहीं दिखेंगे नंबर

व्हाट्सएप चैनल में वे यूजर्स शामिल हो सकते हैं जिनके पास वैलिड इनवाइट लिंक है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स प्राइवेसी की रक्षा के लिए एप चैनल बनाने वाले यूजर्स के फोन नंबर की जानकारी डिस्प्ले नहीं करेगा। सदस्य उसी चैनल से जुड़े अन्य लोगों को नहीं देख पाएंगे और उनके फोन नंबर चैनल के मालिक से भी छिपे रहेंगे। कंपनी के अनुसार, व्हाट्सएप चैनलों के माध्यम से भेजे गए मैसेज 30 दिनों तक ही देखे जा सकेंगे। साथ ही चैनल के सदस्य शेयर किए गए मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हालांकि, यूजर्स इन मैसेज का रिप्लाई नहीं कर सकेंगे। किसी चैनल में प्रसारित होने वाले मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर होंगे। व्हाट्सएप का कहना है कि यूजर्स के डायरेक्ट मैसेज, ग्रुप चैट, कॉल, स्टेटस मैसेज और अटैचमेंट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा संरक्षित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Asia Cup : करो या मरो वाले मैच में पाकिस्तान ने किये पांच बदलाव, किन्हें मिला मौका… जानें

इसे भी पढ़ें : हरतालिका तीज पर पहने खास रंग की साड़ी, बरसेगी कृपा!

इसे भी पढ़ें : विश्वकर्मा पूजा के दिन बन रहा है शुभ योग… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कर्नल, मेजर और DSP शहीद, दो आतंकी ढेर…

इसे भी पढ़ें : जब हर परिवार स्वस्थ रहेगा, तभी होगा स्वस्थ भारत का निर्माण : द्रौपदी मुर्मू

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...