Chaibasa(Rajeev Singh) : चाईबासा में सुरक्षाबलों ने आज फिर 5 IED बम बरामद किए है। जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुफ्फसिल थाना के गांव अंजदबेड़ा-पटातारोब के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पहले से लगाये गये 02 (दो) आईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया। साथ ही गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी 03 (तीन) आईईडी लगाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर BDS की मदद से नष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामद बमों में
1. 20 किलो का एक पाइप बम
2. 5-5 किलो का 02 आईईडी विस्फोटक
3.2-2 किलो का 02 आईईडी विस्फोटक,
टीम में शामिल
1. चाईबासा पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. कोबरा 209 BN, 203 BN.
4. सीआरपीएफ 197 . 193 , 174 , 157 , 134 , 60, 26, 07 बटालियन .
5. बम निरोधक दस्ता, सीआरपीएफ 174 बटालियन / झारखण्ड जगुआर
इसे भी पढ़ें : पति को देखते ही 9 महीने की प्रेग्नेंट पल्लवी की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रूपेश को 10 साल सश्रम कारावास के साथ इतना जुर्माना… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गढ़वा जा रही बस का रास्ते में क्या हुआ…देखें
इसे भी पढ़ें : लातेहार के बरवाडीह गांव में ब्लास्ट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : महिला थाना के ASI रंगेहाथ धराये, क्या कर रहे थे… देखें










