135 शिक्षकों की मौत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, राज्य चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी में कोरोना संकट गंभीर है। इस बीच पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 135 शिक्षकों की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की चाची का कोरोना से निधन, 10 दिन से थीं अस्‍पताल में भर्ती

क्यों न की जाए कार्रवाई

हाई कोर्ट ने आयोग से कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल्स लागू नहीं करवाने पर आपके और आपके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

हजारों हो चुके हैं संक्रमित

गौरतलब है कि एक  हिंदी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 135 शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के प्रशिक्षण से लेकर तीसरे चरण के मतदान तक हजारों शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सूबे में अभी तक जहां-जहां चुनाव हो चुके हैं वहां कोरोना संक्रमण के मामले कई गुना बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें :तेरे जैसा यार कहां…तड़पते दोस्त के लिए 1400km का सफर तय कर लाया ऑक्सीजन

चुनाव स्थगित करने की मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पंचायत चुनाव तत्काल स्थगित कर ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए लोगों का निशुल्क इलाज व मृतकों के परिजनों को 50 लाख की सहायता व अनुकंपा  नियुक्ति देने की मांग की है। महासंघ के प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र ने कहा है कि जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है उनके परिवारों में बेचैनी है। वर्तमान हालात को देखते हुए कोई भी चुनाव ड्यूटी नहीं करना चाहता है।

3 मई को होगी अगली सुनवाई

शिक्षकों की मौत का मामले सामने आने से यूपी पंचायत चुनाव में जिन लोगों की ड्यूटी लगी है, उनमें खौफ का माहौल पैदा हो गया है। ऐसे में मामले को संज्ञान लेते इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग और यूपी पुलिस ने चुनाव ड्यूटी में लगे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इस मामले में अब अगली सुनवाई 3 मई को होगी।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : 6 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, दुकानें खुलने के समय में भी बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...