spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जगमग होंगे Bihar के सभी गांव, लगाए जाएंगे 12 वाट के LED बल्ब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • नीतीश के सात निश्‍चय पार्ट-2 के तहत जल्‍द शुरू हो जाएगा काम

कोहराम लाइव डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-दो के तहत Bihar के सभी गांवों को जगमग किया जाएगा। गांवों में 12 वाट की सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यह बल्ब एलईडी होगा। इससे न केवल गांवों की गलियां भरपूर जगमग होंगी, बल्कि इससे बिजली की भी बचत होगी। सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सरकार ने संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बल्ब लगाने के लिए पंचायती राज विभाग ने बिजली कंपनी को पत्र भेजा तो बिहार रिन्यूअबल इनर्जी डेवलमेंट एजेंसी (ब्रेडा) ने एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें :पत्‍नी को जुए में हारा, जुआरियों के साथ जाने से किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब

Bihar के चुनाव मैदान में जाने से पहले सीएम ने की थी घोषणा 

दरअसल चुनावी मैदान में जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 की घोषणा की थी। इसमें स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य तय हुआ है। बीते दिनों सात निश्चय-दो की मंजूरी राज्‍य कैबिनेट से मिल गई। मंजूरी मिलते ही सभी विभाग हरकत में आ गए। सात निश्चय-दो के तहत हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को क्रियान्वित करने का जिम्मा पंचायती राज को बनाया गया है।

ब्रेडा निदेशक ने शुरू की जरूरी प्रक्रिया

नोडल विभाग होने के नाते पंचायती राज ने पत्र लिखकर बिजली कंपनी को पत्र लिखकर इस पर तेजी से काम करने को कहा है। विभाग ने साफ कहा है कि हर गांव में सोलर लाइट लगाने के लिए ब्रेडा अविलंब तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दे। पंचायती राज का पत्र मिलते ही ब्रेडा भी हरकत में आ गया है। ब्रेडा के निदेशक आलोक कुमार ने कहा कि पत्र मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, पति को पहचानने से किया इनकार

जल्‍द शुरू होगा टेंडर का प्रोसेस 

ब्रेडा के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी। निविदा में इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा कि कैसे गांवों में लगने वाली सोलर लाइट की गुणवत्ता बेहतर रहे। लाइट का रखरखाव कैसे हो, इसकी नीति भी ब्रेडा ही बनाएगा। ब्रेडा की कोशिश है कि ऐसी व्यवथा हो कि सोलर लाइट जब लग जाए तो वह ठीक तरीके से काम भी करे। इसके लिए एजेंसियों को ही कुछ वर्षों तक रखरखाव का जिम्मा भी दिया जाएगा।

हर खेत को पानी 

हर गांव और हर इच्छुक लोगों को बिजली कनेक्शन देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-दो में हर खेत को पानी पहुंचाने की घोषणा की है। हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए बिजली कंपनी पहले से ही अलग से फीडर बना रही है। एक लाख से अधिक लोगों को बिजली कनेक्शन भी दिया जा चुका है।

‘कैबिनेट से सात निश्चय-दो पारित होने के बाद मुख्य सचिव की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसकी समीक्षा की गई। पंचायती राज को नोडल विभाग बनाया गया। इसके बाद बिजली कंपनी को पत्र लिखकर हर गांव में सोलर स्ट्रीट लगाने की कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है।‘
– अमृत लाल मीणा, अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग।

इसे भी पढ़ें :नाबालिग से पहले किया रेप, फिर सलवार के नारे से गला दबाकर मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...