Ranchi : झारखंड के नक्सल इतिहास में यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक चोट मानी जा रही है।
पश्चिमी सिंहभूम के घने जंगलों में स्थित सारंडा क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा, लेकिन इस बार अंजाम नक्सलियों के लिए विनाशकारी साबित हुआ। 22 और 23 जनवरी 2026 को चले दो दिवसीय भीषण नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने भाकपा (माओवादी) के 17 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिनमें संगठन का शीर्ष नेता और एक करोड़ का इनामी अनल उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है। झारखंड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने यह ऐतिहासिक ऑपरेशन अंजाम दिया। पुलिस को सटीक खुफिया इनपुट मिला था कि शीर्ष नक्सली अनल और अनमोल अपने सशस्त्र दस्ते के साथ छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुमडीह–बहदा गांव के जंगली-पहाड़ी इलाकों में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित की गई और सारंडा के दुर्गम जंगलों में ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया। जैसे ही सुरक्षा बल आगे बढ़े नक्सलियों ने पहाड़ियों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जंगल बारूद और गोलियों की आवाज से कांप उठा। जवाब में जवानों ने बेहद संयम, रणनीति और साहस के साथ मोर्चा संभाला। लगातार कई राउंड की मुठभेड़ के बाद नक्सली पीछे हटे। इसके बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो जंगल के भीतर बिछी थी नक्सली साम्राज्य की लाशें। एनकाउंटर में 17 खूंखार नक्सली ढेर हुये। मारे गये नक्सलियों में शामिल हैं—
1. अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) -1 करोड़ ईनामी (झारखण्ड), 1 करोड़ 20 लाख ईनामी (उड़ीसा), 15 लाख ईनामी (एन०आई०ए०). (कुल कांड-149), सा० झरहा, थाना पीरटांड, जिला गिरडीह, झारखंड।
2. अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC)-25 लाख ईनामी (झारखण्ड), 65 लाख ईनामी (उड़ीसा), (कुल कांड-149) पता-ग्राम बंसी टोला, थाना नावाडीह, जिला बोकारो, झारखण्ड।
3. अमित मुण्डा (RCM) 15 लाख ईनामी (झारखण्ड), 43 लाख ईनामी (उड़ीसा), 04 लाख ईनामी (एन०आई०ए०), (कुल कांड-96), पता-ग्राम तमराना, थाना तमाड़, जिला-राँची।
4. पिन्टु लोहरा (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड) (कुल कांड-47), पता-बारीसालडीह, थाना सोनाहातू जिला राँची, झारखंड ।
5. लालजीत उर्फ लालु (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड), पता-धारणादिरी, थाना-किरीबुरू, जिला-चाईबासा।
6. समीर सोरेन (SZC)- (कुल कांड-06), 05 लाख ईनामी (झारखण्ड), पिता सबन उर्फ समय सोरेन, पता खाजूखैनियाइन्दकुदी, थाना बड़ीकुल जिला बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल।
7. रापा उर्फ पावेल (SZC)- (कुल कांड-24), 32 लाख ईनामी (उड़ीसा), पिता सुखराम मुण्डा सा० टोटकोई थाना केबलांग जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा।
8. राजेश मुण्डा (ACM), (कुल कांड-14), पता-ग्राम माईलपिडी, थाना अड़की, जिला-खूँटी।
9. बुलबुल अलदा (ACM). (कुल कांड-08), पता-ग्राम ईलीगढ़ा, थाना तांतनगर, जि० चाईबासा ।
10. बबिता (ACM), (कुल कांड-16), पता-कोरर्रा, थाना कुचाई, जि० सरायकेला।
11. पुर्णिमा (ACM) (कुल कांड-05). पता-ईचागोडा, थाना गोईकेरा, जिला चाईबासा ।
12. सुरजमुनी (Cadre)- (कुल कांड-11), 01 लाख ईनामी (झारखण्ड), पता रेंगड़ाहातु थाना टोन्टो, जिला चाईबासा ।
13. जोंगा (Cadre)- (कुल कांड-01), पत्ता-बोईपाई ससांग, थाना गोईलकेरा, जिला चाईबासा ।
14. सोमबारी पूर्ति (Cadre) (कुल कांड-04), पता कसीजाउ थाना गोईलकेरा, जिला चाईबासा ।
15. सोमा होनहागा (कैडर)।
16. मुक्ति होनहागा (Cadre) ।
17. सरिता (Cadre)।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को AK / AKM राइफल – 4, INSAS राइफल – 4, SLR – 3, .303 राइफल – 3, भारी मात्रा में कारतूस, विस्फोटक और नक्सल दस्तावेज व दैनिक उपयोग का सामान सामग्री बरामद हुये।















