kohramlive desk : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेट फैंस में शोक की लहर बन गई है। सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के रैफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का 66 साल की उम्र में कोरोना से मौत हो गई। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) ने आज यानी रविवार (16 मई) को यह जानकारी दी है।
Really sad to lose a colleague from Nirlons Mumbai and West Zone and a friend for many years, Raju Jadeja due to COVID complications. A gentleman to the core. May his soul rest in peace… Om Shanti 🙏🏻 pic.twitter.com/1HUUBpb3vP
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 16, 2021
इसे भी पढ़ें : सावधान : हर चौक-चौराहे पर होगी जांच, बेवजह घूमते पकड़ाए तो खैर नहीं
PAST के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे
SCA ने बयान में कहा में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ। जडेजा दायें हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे ऑलराउंडर भी थे। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए।
इसे भी पढ़ें : सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल इटकी को शोकॉज, ये है आरोप…
BCCI और SCA के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने जताया शोक
जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी 20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे। वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे। उनके निधन पर बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, ‘राजेंद्र सिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
SCA अध्यक्ष जयदेव शाह का बयान
SCA अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। राजेंद्र सर जिन लोगों से मैं मिला उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।
इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)






