spot_img
spot_img
spot_img

Alert: ये बैंकिग वायरस मिनटों में खाली कर देगा बैंक अकाउंट, हटा भी नहीं पाएंगे आप!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको सावधान रहना जरूरी है। गूगल प्ले स्टोर के कुछ एंड्रॉयड एप में एक नया Harly मैलवेयर मिलने की पुष्टि हुई है। यह वायरस जोकर मैलवेयर की तरह ही काम करता है और यूजर्स का बैंक अकाउंट खाली कर देता है। यदि आपके फोन में भी ये एप हैं, तो इन्हें तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें। बता दें कि इससे पहले जोकर मैलवेयर ने भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। नया Harly मैलवेयर कई सारे एंड्रॉयड एप में मिला है। जोकर ट्रोजन मैलवेयर की तरह ही ये एप भी दूसरे एप्स की नकल करता है और यूजर्स के फोन का पर्सनल डाटा चोरी करता है। यह जानना भी जरूरी है कि दोनों वायरस में थोड़ा अंतर है। जोकर मैलवेयर एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल होने के बाद मैलेशियस कोड डाउनलोड करता है, जबकि Harly मैलवेयर में पहले से मैलेशियस कोड होते हैं। मतलब यह कि नया वायरस और ज्यादा खतरनाक है। इसे रिमोटली कंट्रोल करने की जरूरत नहीं होती है। ये वायरस खुद से ऐक्ट करता है। वायरस टारगेटेट डिवाइस में जाकर उसकी पूरी जानकारी कलेक्ट कर लेता है।

ऐसे करता है काम

Harly मैलवेयर दूसरे एंड्रॉयड एप की नकल करता है। वास्‍तव में स्कैमर्स गूगल स्टोर से ऑर्डिनरी एप को डाउनलोड करते हैं और फिर इसमें मैलेशियस कोड एक्टिव कर देते हैं। इसके बाद इस एप को दूसरे नाम से गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड कर देते हैं यानी इस एप में भी अब ऑरिजनल वाले एप के सभी फीचर्स आ जाते हैं और यूजर्स असली-नकली के  जाल में फंस जाते हैं। जब एंड्रॉयड यूजर्स नकली एप को डाउनलोड करते हैं तो उनके डिवाइस में मैलेशियस कोड चले जाते हैं। फोन में जाने के बाद यह मैलवेयर डाटा चुराना शुरू कर देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 190 अलग-अलग एंड्रॉयड एप्स में ये मैलवेयर मिला है। चिंता की बात यह है कि इन एप्स को 4.8 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है।

इन एप्स में मिला Harly मैलवेयर

  • Pony Camera
  • Eva Launcher
  • Newlook Launcher
  • Pixel Screen Wallpaper
  • Live Wallpaper & Themes Launcher
  • Action Launcher & Wallpapers
  • Color Call
  • Good Launcher
  • Mondy Widgets
  • Funcalls Voice Changer

यह है वायरस से बचने का तरीका

इस वायरस से बचने के लिए कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जैसे कितनी बार उसे डाउनलोड किया गया और लोगों के उस पर रिव्यू व कमेंट जरूर देखे लें। आपका एंड्रॉयड फोन लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट के साथ है या नहीं, इसे चेक करें। आप About Device के सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर एंड्रॉयड सिक्योरिटी और पैच अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट नहीं होने पर तुरंत फोन अपडेट करें। इसके अलावा आप अपने फोन को फॉर्मेट भी कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...