Ranchi : झारखंड में मार्च का आखिरी हफ्ता मौसम के लिहाज से ‘सरप्राइज पैकेज’ बन गया है। कभी धूप, कभी बादल और अब गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम हर दिन करवट ले रहा है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव 31 मार्च तक जारी रहेगा, और पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 मार्च को त्योहार के दिन आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। यानी जुलूस और आयोजन के बीच मौसम बाधा डाल सकता है। 28, 30 और 31 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश के आसार है। इस दौरान मौसम विभाग ने खास तौर पर वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी दी है। लोगों से अपील है कि बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें। बीते 24 घंटों में सरायकेला में पारा 36.7°C तक पहुंचा, जबकि गुमला में रातें अभी भी ठंडी हैं (14.9°C)। रांची में भी तापमान धीरे-धीरे चढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : इन्हें सरकार देगी 25 लाख, ब्याज भी नहीं… जानें
इसे भी पढ़ें : हाई लेवल मीटिंग : रामनवमी को लेकर DGP ने दिये ये टास्क… जानें






