Kohramlive : साल में एक दिन ऐसा आता है, जब हर शुभ काम खुद-ब-खुद शुभ हो जाता है, जब बिना मुहूर्त देखे भी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। वही दिन है, अक्षय तृतीया(Akshay Tritiya)। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर पुण्य, हर निवेश और हर शुरुआत कभी खत्म नहीं होती, बल्कि अक्षय रूप में बढ़ती ही जाती है।
Akshay Tritiya का शुभ मुहूर्त
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरूआत 19 अप्रैल की सुबह 10.48 बजे से होगी, वहीं, समाप्ति 20 अप्रैल, सुबह 07.27 बजे होगी। ऐसे में पर्व 19 अप्रैल को मनाया जायेगा। सोना खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल की सुबह 10.49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5.51 बजे तक है।
इस दौरान खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया(Akshay Tritiya) पर नया व्यापार शुरू करना, घर, जमीन या निवेश करना, पूजा, दान और जप-तप करना शुभ माना गया है। हर शुभ कार्य का फल “अक्षय” यानी कभी न खत्म होने वाला माना जाता है।
क्यों खास है सोना-चांदी खरीदना?
• इस दिन को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।
• बिना किसी पंचांग देखे भी शुभ कार्य किये जा सकते हैं।
• सोना-चांदी खरीदना समृद्धि और स्थायी धन का प्रतीक माना जाता है।
• यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को समर्पित है।
• मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई संपत्ति लगातार बढ़ती है।
• धन, वैभव और सुख-समृद्धि का द्वार खुलता है।
इसे भी पढ़े :आवासीय स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…
इसे भी पढ़े :Uniform : वर्दी एक, लेकिन ताकत और जिम्मेदारी में बड़ा फर्क, कैसे पहचानें, जानें…
इसे भी पढ़े :Ranchi : हाईकोर्ट के पास टक्कर के बाद धधकी कार-ऑटो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : ज्वेलर्स में लूटमार करने वाले धराये, क्या बोले SDPO… देखें वीडियो










