Ramgarh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक घर रामगढ़ के नेमरा पहुंचे। वो तस्वीर के सामने रुके, जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन की छवि मानो जीवंत होकर खड़ी थी। उन्होंने पुष्प अर्पित किये और चुप्पी में भी श्रद्धांजलि की आवाज गूंज उठी। मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन से मिलते ही अखिलेश यादव की आंखें भीग गईं। उन्होंने धीमे स्वर में कहा”दुःख की इस घड़ी में पूरा झारखंड आपके साथ है… आपका संबल ही हेमंत जी को शक्ति देगा।” उन्होंने याद किया—गुरुजी का वह संघर्ष, जो आदिवासी, दलित, शोषित और वंचितों के लिए समर्पित था। शब्दों में भाव था, और भाव में विश्वास—कि गुरुजी अब नहीं, पर उनका आदर्श युगों-युगों तक जीवित रहेगा। मौके पर कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन सहित अन्य घरवाले भी मौजूद थे।







