spot_img

मलेशिया में आका, बोकारो का शूटर गया था कारोबारी को मा’रने, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chattisgarh : मलेशिया में बैठे अपने आका मयंक सिंह के इशारे पर रायपुर पहुंचे चार शार्प शूटर को छत्तीसगढ़ पुलिस ने धर लिया। पकड़े गये शूटरों में एक बोकारो का रोहित स्वर्णकार भी शामिल है। वह कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ है, वहीं बाकी तीन मुकेश कुमार, पप्पू सिंह और देवेंद्र सिंह राजस्थान के पाली के रहने वाले हैं। इन शूटरों के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े हैं। ये चारों गैंग के खासमखास शूटर माने जाते हैं। इनके पास से एक पिस्टल, एक खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन मिले हैं। इन चारों का इरादा रायपुर में एक कारोबारी को मारना था। ये गैंग अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। इन शूटरों को मयंक सिंह से काम मिलता था, जिसके बाद यह क्रिमिनल गतिविधियों को अंजाम देते थे। जिसमें वसूली का काम सबसे ज्यादा था। कोयला कारोबारी की तरफ से वसूली की राशि देने से मना करने पर ये चारों शूटर उसकी हत्या कर देते थे। इस बात का खुलासा आज छत्तीसगढ़ के IG अमरेश मिश्रा ने मीडिया के सामने किया।

IG मिश्रा ने कहा कि पकड़े गये शूटरों ने खुलासा किया है कि इनके गैंग में जो कोई पूरी घटना को अंजाम देता था, वो अपना नाम मयंक सिंह रख लेता है। कैरेक्टर बदलता है, व्यक्ति बदलता है, लेकिन नाम वहीं रहता है। ये इनका कोड वर्ड है। मयंक सिंह के इंस्ट्रक्शन से ही गैंग की पूरी वारदात को हैंडल किया जाता है। IG मिश्रा ने खुलासा किया कि इस गैंग में जो लोग ज्वाइन करते हैं, वो जेल में ही गैंग से जुड़ते हैं। ज्यादातर अपराधियों का रिक्रूर्टमेंट जेल से ही होता है। युवाओं को तरजीह दी जाती है। जेल से ही गैंगस्टर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर वसूली करते हैं। वहीं, बातचीत के लिए ये उस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, जहां से कोई साक्ष्य न मिले। ताकि जब ये पकड़ाएं तो इनकी बातें पुलिस तक न पहुंचे और ये बच जाये। गैंग से जुड़े अपराधी कोड वर्ड का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देते हैं।

इसे भी पढ़ें :घात लगाकर रिटायर्ड IAS की पत्नी को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें

इसे भी पढ़ें :IT की रेड, 26 करोड़ कैश जब्त… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल, रेड अलर्ट जारी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड में दिखेगा तूफान “रेमल” का असर… जानें कब

इसे भी पढ़ें :निपटा लें जरूरी काम, जून में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद… जानें कब-कब

इसे भी पढ़ें :एक साथ चार दुकानों में यह क्या हो गया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...