अजय राय बोले, स्कूल बस बनी जोखिम का सफर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में स्कूली बसों और वैन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर Jharkhand Parents Association ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि अधिकतर स्कूल बसें केवल ड्राईवर और खलासी के भरोसे चल रही हैं। कई वैन तो सिर्फ चालक के सहारे ही दौड़ रही हैं। इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा समझौता बताया गया है। उन्होंने कहा कि Supreme Court of India और परिवहन विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर स्कूली वाहन में एक शिक्षक/शिक्षिका या अधिकृत स्टाफ होना जरूरी है, लेकिन जमीनी हकीकत में इन नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लगातार हो रही लापरवाही से अभिभावकों में गहरी चिंता और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अजय राय ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि अभिभावकों का भरोसा कायम रह सके। अजय राय ने मांग की है कि हर स्कूली वाहन में अनिवार्य रूप से शिक्षक/स्टाफ की तैनाती हो। नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो वहीं परिवहन और शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया जाये।

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...