Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कड़ी चिंता जताते हुये कहा है कि झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और इसकी अनुषंगी कंपनियों में महीनों से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक नहीं हुई है। अजय राय ने बताया कि बीते साल 23 सितम्बर के बाद से अब तक बोर्ड की बैठक आयोजित नहीं की गई है। वहीं, कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 173(1) साफ कहती है कि हर चार महीने में कम से कम एक बैठक जरूरी है। अजय राय के मुताबिक वितरण, संचरण और उत्पादन से जुड़े कई बड़े नीतिगत और वित्तीय फैसले लंबित पड़े हैं। अजय राय ने चेताया कि अगर जल्द बैठक नहीं हुई तो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं निगम के फैसलों की वैधता पर भी सवाल उठ सकते हैं। अजय राय ने सरकार और प्रबंधन से मांग की है कि आगामी 9 मार्च को प्रस्तावित बोर्ड बैठक हर हाल में कराई जाये। उन्होंने साफ कहा कि ऊर्जा क्षेत्र राज्य के विकास की रीढ़ है, यहां प्रशासनिक ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं।झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने दो टूक कहा है कि अगर जल्द बैठक नहीं बुलाई गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तय करेगा।
अजय राय बोले, बोर्ड की खामोशी से बिजली महकमे में बेचैनी…
Date:

राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...













