spot_img

एकतरफा जीत, अजय नाथ शाहदेव बने JSCA के अध्यक्ष

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के मैनेजमेंट कमेटी चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को हुये मतदान में 718 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। काउंटिंग के बाद अजय शाहदेव की टीम ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। चुनाव में अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के नेतृत्व में 15-15 प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों गुटों ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात चुनाव घोषणापत्र में कही थी। इस चुनाव में रांची से सबसे अधिक 240 से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लिया, जबकि जमशेदपुर में 200, चाईबासा और धनबाद में 30-30, बोकारो में 25, और अन्य जिलों से करीब 193 वोटर्स ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव 420, एसके बेहरा 213, उपाध्यक्ष के पद पर उम्मीदवार संजय पांडेय 381, नंदू पटेल 235, सचिव शहबाज नदीम 409, राजू शर्मा 199, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष 402, सौम्या सेन 221 को वोट मिले। वहीं मैनेजिंग कमेटी के लिये चुनाव लड़ रहे संजय जैन 440, रमेश कुमार 397, रत्नेश कुमार सिंह 388, मिहिर परितेष टोपनो 381 एवं मो. परवेज खान 364 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं AD एसोसिएशन के लिये राघेवन्द्र नारायण सिंह को 389, बीरेंद्र कुमार पाठक को 387, श्री राम पूरी 384 एवं स्कूल-क्ल्ब रिप्रेसेंटिव डी उमेश्वर राव 378 वोट मिले। चुनाव जीतने वाले सभी अजय नाथ शाहदेव टीम के उम्मीदवार हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...