- बोकारो से लखनऊ रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस
kohramlive desk : देश के विभिन्न हिस्सों में जारी ऑक्सीजन संकट के बीच अब एयरफोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। वायुसेना के विमान अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन के कंटेनर्स पहुंचा रहे हैं, ताकि सप्लाई के मिशन में तेजी आ पाए।
Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर
ऑक्सीजन से भरकर दिल्ली जाएंगें तीन कंटेनर
भारतीय वायुसेना के दो C17 विमानों ने दो बड़े ऑक्सीजन कंटेनर्स, IL 76 ने एक खाली कंटेनर को बंगाल के पन्नागढ़ पहुंचाया। इन तीनों कंटेनर्स को ऑक्सीजन से भरा जाएगा और दिल्ली लाया जाएगा। वायुसेना की ओर से ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरा करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह का ऑपरेशन चलाया जाएगा। वायुसेना अब 23 मोबाइल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स को जर्मनी से एयरलिफ्ट करेगी , ताकि अस्पतालों के पास इन्हें लगाया जा सके और ऑक्सीजन की सप्लाई को सुचारू रूप से चालू रखा जाए।
Read More :मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
लद्दाख में पहुंचाया कोविड टेस्टिंग सेटअप
इससे पहले वायुसेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कोविड टेस्टिंग सेटअप को पहुंचाया, ताकि टेस्टिंग की प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट ना आए। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों के अस्पताल इस वक्त ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं।
Read More :दुष्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है…इतना कह महिला ने रद्द की वेडिंग
सप्लाई में हो रही दिक्कत
केंद्र सरकार का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही हैं। कई जगह ऑक्सीजन सड़क के रास्ते से पहुंच रहा है, इसलिए उसमें वक्त लग रहा है। यही कारण है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक समेत दर्जनों राज्यों में इस वक्त ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चल रही है।
बोकारो से लखनऊ रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस
देश के अलग-अलग राज्यों में ऑक्सीजन का संकट है। झारखंड के बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए सप्लाई को तेज गति दी जा रही है। बोकारो से शुक्रवार को लखनऊ के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हुई, इसमें कुल तीन टैंकर भेजे गए। ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ से यहां 3 टैंकर्स लाई है। लगभग 50 टन लिक्विड ऑक्सीजन 4 घंटे में भर दिया गया। बोकारो से यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल में सप्लाई हो रही है।












