हवाई किराये की लूट, यात्रियों की टूट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो पिछले पांच दिनों से परिचालन संकट में फंसी है। एयरपोर्ट्स पर हालात ऐसे हैं जैसे कोई त्योहार तो हो, पर खुशियां गायब। लाखों लोग घंटों से बैठे हैं, किसी के हाथ में टिकट है, पर उड़ान नहीं, किसी के पास जरूरी सफर है, पर आसमान मौन है। सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि इस मुसीबत के बीच भी विमानन कंपनियां बेशर्मी से किराये बढ़ा रही हैं। शनिवार को कई प्लेटफॉर्म्स पर दिल्ली से हैदराबाद का किराया 36,000 रुपये से ऊपर बिका। यात्रियों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि मुसीबत में मदद नहीं मिली, उल्टा जेब भी काटी जा रही है। गुजरे पांच दिनों में 2500 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद शनिवार को सरकार की नींद टूटी। मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया कि अधिक किराया वसूला तो कार्रवाई होगी, स्थिति को सामान्य करो, यात्रियों को राहत दो। यहां याद दिला दें कि संकट की पृष्ठभूमि में DGCA के नये FDTL नियम हैं, जो पायलटों की थकान कम करने के लिये बनाये गये थे। दो चरणों में इन्हें लागू किया गया था, साप्ताहिक 48 घंटे अनिवार्य आराम एवं ‘रेड आई फ्लाइट्स’ के लिये कड़े प्रतिबंध। नये नियमों के बाद इंडिगो परिचालन संभाल नहीं पाई और उड़ानें धड़ाधड़ रद्द होने लगीं। सरकार की इस राहत पर एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन (ALPA) इंडिया ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। ALPA का कहना है, “यह छूट रेगुलेटरी समानता को खत्म कर देगी और यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौता होगा।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...