spot_img

249 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एअर इंडिया की 5वीं फ्लाइट, 240 को लेकर छठी रवाना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : एअर इंडिया की पांचवी फ्लाइट यूक्रेन में फंसे 249 भारतीय नागरिकों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंची। छठी फ्लाइट भी रवाना हो चुकी है। बता दें कि ‘टाटा ग्रुप’ के स्वामित्व वाली एअर इंडिया अपने पांच विमानों से अभी तक 1,156 भारतीयों को स्वदेश ला चुकी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत बुडापेस्ट से छठी फ्लाइट 240 भारतीय नागरिकों को लेकर रवाना हो चुकी है।

भारतीयों की निकासी में मदद के लिए पड़ोसी देश जाएंगे मंत्री 

यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की। सरकारी सूत्रों की मानें तो कुछ केंद्रीय मंत्री भारतीयों की निकासी में समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा सकते हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं।

छात्रों की निकासी को लेकर योजना बताए केंद्र : राहुल गांधी

केंद्र सरकार से विपक्ष यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द स्वदेश लाने की मांग कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने से जुड़ी अपनी योजना के बारे में उन्हें व उनके परिवारों को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन में सैनिकों द्वारा कुछ भारतीय छात्रों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया। राहुल गांधी ने कहा, ”ऐसी हिंसा का शिकार हो रहे भारतीय छात्रों और यह वीडियो देख रहे उनके परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है। किसी भी माता-पिता को इस स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...