HAZARIBAG : बेशक राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों की सुविधा और भलाई के लिए सक्रिय पहल की है। उनके प्रयास से मानसून आने से पहले से 50% अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन, इसी बीच यह सवाल उभरकर सामने आया है कि साल 2020 के दिसंबर में दिए धान की दूसरी किस्त का किसानों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है।
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड की पेटो पंचायत के पैक्स में किसानों को 50 % अनुदान पर बीज दिए गए। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया। किसान इस योजना को वरदान मान रहे हैं। भरोसा कर किसान धान, मक्का और मड़वा के बीज घर ले जा रहे हैं। इसके साथ ही किसान राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से निवेदन कर रहे हैं कि वर्ष 2020 के दिसंबर माह में दिए गए धान की राशि की पहली किस्त का भुगतान कुछ लोगों को और दूसरी किस्त का किसी को भी अब तक नहीं हो पाया है। दूसरी किस्त का शीघ्र भुगतान किया जाए।
- किसान के धान की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं होने की समस्या को लेकर विधायक अंबा प्रसाद ने बताया, मैं कृषि मंत्री बात कर बोलूंगी कि किसानों के धान की दूसरी किस्त का अविलंब भुगतान किया जाए।
- किस्त नहीं डलवाने की बात पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारी पंचायत में लगभग 5-7 किसानों को पहले किस्त नहीं डलाई है। बाकी दूसरी किस्त झारखंड सरकार जब डालेगी, मैं किसानों को पहली और दूसरी दोनों किस्त साथ में डाल दूंगा।
Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी
Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी








