UP : वाराणसी में आगामी 14 फरवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद किया गया है। इस दौरान आठवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस ली जायेंगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी किये हैं। स्कूल सिर्फ बच्चों के लिए बंद रहेंगे। स्कूलों में अन्य विभागीय कार्य जारी रहेंगे। वहीं यह आदेश ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर लागू नहीं होगा। यहां पहले की तरह ही स्कूलों का संचालन किया जायेगा। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे लोगों की भारी भीड़ को देखते हुये यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।












