spot_img

पेंशन के लिए मां की लाश को एक साल तक घर में रखा, ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : दौलत के लिए इंसान हैवान बनकर रिश्ते का भी कत्ल कर सकता है। जब एक बेटा अपनी मां के साथ ऐसा करे तो यह और भी दुखद व आश्चर्यजनक हो जाता है। अपने ऑस्ट्रिया के इन्सब्रुक शहर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक बेटे ने मां के मरने के बाद उसकी पेंशन का पैसा लेने के लिए उसके जिंदा रहने का नाटक किया और लाश को ममी में तब्दील कर दिया।

पोस्टमैन आता था पेंशन का पैसा देने

जानकारी के अनुसार, यहां 89 साल की एक महिला अपने 66 साल के बेटे के साथ रहती थी। उसे हर माह सरकार से 5 यूरो पेंशन मिलती थी। बेटा कुछ नहीं करता था। अपनी मां की पेंशन पर ही अपनी ज़िंदगी गुजार रहा था। हर महीने पोस्टमैन महिला की पेंशन उसे देने आता था। इस पोस्टमैन का तबादला कर दिया गया और इसकी जगह डाक और पेंशन पहुंचाने का काम एक नए पोस्टमैन को सौंप दिया गया।

वेरिफिकेशन करना चाहता था नया पोस्टमैन

नए पोस्टमैन ने भी महिला की पेंशन उस तक पहुंचाई,लेकिन वो एक बार पेंशन पाने वाले को देखकर वेरिफिकेशन करना चाहता था। महिला के 66 साल के बेटे ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। लगभग एक महीने बाद पोस्टमैन फिर लौटा और उसने वेरिफिकेशन के लिए बुजुर्ग महिला से मुलाकात कराने के लिए कहा लेकिन इस बार भी बेटे ने बताया कि मां अभी अस्पताल में है। इस पर पोस्टमैन ने उससे ज्यादा पूछताछ की तो बेटा साफ जवाब नहीं दे पाया। पोस्टमैन को दाल में कुछ काला लगा और उसने इसकी शिकायत अपने सीनियर अधिकारियों से कर दी।

घर में मिला हड्डियों का ढांचा

डाक विभाग के अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर पता लगाया तो आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि उस बुजुर्ग महिला को तो लगभग किसी ने एक साल से नहीं देखा है। इस पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बुजुर्ग महिला अब चंद हड्डियों का ढांचा रह गई थी। उस पर किसी बदबूदार चीज से लेप किया गया था।

जून 2020 में हो गई थी महिला की मौत

पुलिस के पूछताछ करने पर बेटे ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौत जून 2020 में हो गई थी। तब से वो उसकी लाश तहखाने में छिपाए बैठा है, ताकि उसकी मां को मिलने वाली पेंशन बंद ना हो। पुलिस ने और पूछताछ की कैसे उसने सड़ने वाली लाश से उठने वाली बदबू को दबाया।

मौत के बाद तहखाने में रख दी लाश

बेटे ने बताया कि मां की मौत के बाद वो उसकी लाश को तहखाने में लेकर गया। उसने लाश को एक लोहे के बक्से में रखा और वो उस पर आइसपैक्स रखता था ताकि लाश को सड़ने से रोका जा सके। दिन बीतने के साथ ही लाश से तरल पदार्थ निकलना शुरु हो गया तो बेटे ने पूरी लाश को बैंडेज में लपेटकर ममी नुमा बना दिया।

अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसा, इसलिए लाश को बना दिया ममी

आरोपी बेटे ने पुलिस को ये भी बताया कि उसने अपनी मां को ममी में इस वजह से तब्दील कर दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस ये भी पता कर रही है कि कहीं बेटे ने ही तो अपनी मां का क़त्ल तो नहीं कर दिया। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इस तरह का कोई प्रमाण नहीं मिलता।

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :  BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...