spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

स्‍नोबोर्ड चैंपियन की मौत के बाद डेड बॉडी से गर्लफ्रेंड ने लिया स्पर्म, हो गई प्रेग्नेंट!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : जुलाई 2020 में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का दो बार खिताब जीतने वाले विंटर ओलंपियन एलेक्स की एक हादसे में मौत हो गई थी। उनकी गर्लफ्रेंड एलीडे व्लुग ने एलेक्स के मरने के 24 घंटे बाद स्पर्म कलेक्ट किया था और आज एक साल बाद वे एलेक्स के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एलेक्‍स और एलीडे व्लुग पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में थे। एलीडे के कहने पर डॉक्टर्स ने एलेक्स के मरने के बावजूद उनके शरीर से हेल्दी स्पर्म को सुरक्षित निकाला। एलीडे इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर चुकी हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि मेरा बेटा अक्तूबर में आ रहा है। मैं और एलेक्स पिछले कुछ सालों से बच्चे की तैयारियां कर रहे थे। ये मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण दौर रहा है, लेकिन आखिरकार मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।

Read More :सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गए SDM पर पथराव, ऐसे बचाई जान

36 घंटे के बाद तक कलेक्ट किया जा सकता है मृत इंसान का स्पर्म

एलीडे ने एक बातचीत में कहा कि एलेक्स की मौत होने के कुछ हफ्तों बाद तक मैं उम्मीद कर रही थी कि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं। हम काफी समय से एक बेबी प्लान कर रहे थे और इसी के चलते हम आईवीएफ तकनीक को लेकर भी विचार कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं बेहद मिश्रित भावनाओं से गुजर रही हूं। एलेक्स को मैं बहुत मिस करती हूं, लेकिन कम से कम मेरे पास उसका बच्चा है और ये मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।

हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाएगा। पिछले एक साल में मेरे साथ जो भी हुआ है, उस पर मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। क्वींसलैंड शहर के कानून के अनुसार, किसी भी इंसान की मौत के 36 घंटों बाद तक स्पर्म को कलेक्ट किया जा सकता है। हमने ऐसा ही करने का फैसला किया था। एलेक्स के पेरेंट्स भी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं इस कहानी को सोशल मी़डिया पर शेयर कर रही हूं।

Read More :कैबिनेट की बैठक में 8 प्रस्‍तावों पर लगी मुहर, इन्‍हें दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

एलेक्‍स ने 2008 में विंटर एक्‍स गेम्‍स में लिया था हिस्‍सा

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई स्नोबोर्डर एलेक्स ने साल 2010, 2014 और 2018 के विंटर ओलंपिक्स में हिस्सा लिया था और वे दो बार स्नोबोर्ड क्रॉस वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। ओलंपिक्स के अलावा एलेक्स ने साल 2008 में विंटर एक्स गेम्स में हिस्सा लिया था। उन्होंने साल 2016 में अमेरिका के कोलोराडो शहर में हुए इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2011 और 2013 में हुए स्नोबोर्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्नोबोर्ड क्रॉस इवेंट्स में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही वे पहले ऑस्ट्रेलियाई बने थे जिन्होंने अपना स्नोबोर्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड किया था।

Read More :दिल के लिए बेहतर टॉनिक है पान के पत्‍ते, और भी हैं कई फायदे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ