spot_img

रांची, बोकारो के बाद अब XLRI को बम से उड़ाने की धमकी! मचा हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : रांची और बोकारो के सिविल कोर्ट के बाद अब जमशेदपुर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद मंगलवार को पूरे शहर में सनसनी फैल गई। संस्थान को ईमेल के जरिये धमकी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही SSP पीयूष कुमार पांडेय के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गये और पूरे कैंपस को सुरक्षा घेरे में ले लिया। एहतियात के तौर पर कैंपस खाली कराया गया और क्लासरूम, हॉस्टल व प्रशासनिक भवनों से छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पुलिस पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है। उधर पुलिस का साइबर सेल यह पता लगाने में जुटा है कि धमकी भरा ईमेल किस आईपी एड्रेस से भेजा गया। जांच पूरी होने तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

इसे भी पढ़ें : सरकार का सख्त कदम, देशभर में लागू हुआ अनिवार्य वस्तु अधिनियम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...