ह’त्या कर पत्नी के बगल में ही सो गया, रची झूठी कहानी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रोज-रोज के पारिवारिक कलह के चलते प्रदीप कुमार निषाद ने अपनी पत्नी किरण देवी को गला घोंट कर मार डाला। वहीं, पत्नी की हत्या करने के बाद वह रात भर अपनी पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ सोया रहा। अगले रोज लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से छत्तीसगढ़ में अपने घर विलासपुर जा रहा था। प्रदीप ने अपने ससुर को फोन कर यह झूठी कहानी गढ़ दी कि उनकी बेटी किरण ने सुसाइड कर लिया है। मारी गई किरण के मायके वालों को शक हो गया। इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे गई। पुलिस ने उसे अपने कस्टडी में लेकर वेस्ट बोकारो पुलिस के हवाले कर दिया। प्रदीप बोकारो के ईंट भट्ठे में काम करता है। वह मूल रूप से विलासपुर के बले थाना क्षेत्र के आमगांव का रहनेवाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले प्रदीप की शादी किरण से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीने तो ठीक-ठाक रहे, इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। रह-रहकर दोनों में झगड़ा-झंझट होते रहता था। घटना के दिन में भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रदीप ने सोये अवस्था में ही दुपट्टे से गला घोंट कर पत्नी किरण की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के लाश की बगल में ही बेटी के साथ सो गया। देर रात 3 बजे के करीब वह एक बोलेरो गाड़ी से कोठार फोरलेन तक आया, यहां पत्नी को बीमार बताकर एक एम्बुलेंस मंगवाया। इसके बाद अपने घर विलासपुर के लिये निकल पड़ा। रास्ते में ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। चाचा की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

इसे भी पढ़ें :हाईब्रिड को तैयार हुआ पाकिस्तान, पर रख दी यह बड़ी शर्त…

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM इन पांच परिवारों को देंगे पांच-पांच लाख रुपये…

इसे भी पढ़ें :CM के चेहरे का सबको इंतजार, 5 दिसम्बर को बनेगी नई सरकार

इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...