यूपी : उत्तर प्रदेश में एक IPS के बाद अब एक IAS अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शिक्षा विभाग में विशेष सचिव स्तर के एक अफसर का बताया जा रहा है। उनका ये अश्लील वीडियो एक महिला से चैट के दौरान बनाया गया है। इस संबंध में लखनऊ साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है।
Read more: जज उत्तम आनंद मौत मामला : #CBI ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
Read more: अगे मईया, अब केना रहबई पापा के बिना, दहल गया नालंदा, देखें वीडियो
IAS अधिकारी का वायरल वीडियो इसी साल मार्च से पहले का बताया जा रहा है। उक्त अधिकारी हनी ट्रैप के शिकार हुये। हनी ट्रैप में फंसाकर पहले उनका अश्लील वीडियो बनाया गया है। फिर दौर शुरू हुआ ब्लैकमेल करने का। ब्लैकमेल के दौरान अधिकारी ने इसकी शिकायत कहीं नहीं की। अब जब यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पीड़ित आईएएस अधिकारी हैरान परेशान हो गये। उन्होंने मामले की शिकायत लखनऊ पुलिस के साइबर सेल में की। शिकायत मिलते ही लखनऊ साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
Read more: Tokyo Olympics :मैच हारीं, दिल जीता…दिलेर की तरह खेलीं भारतीय छोरियां
Read more: Unlock हुआ बिहार, इस दिन से खुल जायेंगे स्कूल, यहां भी मिली छूट








