Ranchi : CM चंपई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में फ्लाई ओवर ब्रिज, रांची तथा अन्य शहरों के ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। CM ने पदाधिकारियों को सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य को सितंबर 2024 के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहर वासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलायी जाए। वहीं पूरे राज्य में यातायात नियंत्रण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा
CM चंपई सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर के कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी रखी। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने CM को अवगत कराया कि सिरमटोली से मेकॉन तक बन रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य में दो स्थान पर केबुल स्टे पुल बनना है, इस निमित्त रेलवे से सहयोग मांगा गया है। केबुल स्टे पुल बनने वाले दो स्थानों को छोड़कर लगभग सभी कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए रांची रेल मंडल के डीआरएम ने पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही है। रेलवे विभाग से निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त मानवबल लगाकर केबुल स्टे पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। मौके पर रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि राज्य सरकार एवं रांची रेल मंडल द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर जिन दो जगहों पर केबुल स्टे पुल बनाया जाना है, वहां निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूर्ण हो सके इस निमित्त नियमसंगत प्रावधानों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं की जा रही है, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा।

संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य को आगे बढ़ाएं
बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि मुख्य डाकघर डोरंडा के अधीन लगभग 4 डिसमिल जमीन की उपयोगिता फ्लाईओवर निर्माण में होगी, इस हेतु पोस्ट मास्टर जनरल के साथ वार्ता हुई है, उन्होंने विभाग को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है। डाक विभाग द्वारा चार डिसमिल जमीन देने के बदले राज्य सरकार द्वारा उन्हें दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध कराया जा रहा है। CM ने पोस्ट मास्टर जनरल एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से कहा कि डाक विभाग और पथ निर्माण विभाग आपसी समन्वय बनाकर इस समस्या का जल्द समाधान कर लें।
मुख्यमंत्री को पथ निर्माण द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी..
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सामने रांची एवं अन्य शहरों में ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी रखी गई। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने CM को अवगत कराया कि विभाग द्वारा रांची में इंटरनल रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव पर कार्य प्रारंभ कर चुकी है। रांची में बनने वाले इंटरनल रिंग रोड की कुल लंबाई 52 किलोमीटर होगी। यह कार्य 11 खंडों में की जानी है, जिसमें तीन विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इंटरनल रिंग रोड के तीन खंड पहले से निर्मित है, बाकी निर्माण कार्य के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के भीतर 12 फ्लाईओवर बनाने की तैयारी
CM को विभागीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरायकेला में 2 और दुमका में एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा, वहीं बाकी सभी फ्लाईओवर रांची में बनाए जाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जानकारी दी कि राज्य के दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक तथा हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण किए जाने का डीपीआर बनाया गया है। विभाग द्वारा इस योजना का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, डीआरएम रांची रेल मंडल जसमीत सिंह बिंद्रा, सहायक डाक महा अध्यक्ष रूपक कुमार सिन्हा, सीई, सीडीओ, आरसीडी श्री के०के० लाल, मुख्य अभियंता यातायात मनोहर कुमार सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य पदाधिकारीगण तथा एलएंडटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ
इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी
इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM
इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें
इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…
इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…
इसे भी पढ़ें :ओडिसा के नये CM बने मोहन चरण माझी…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें








